फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: देर रात तक स्वर्ण हिंडोले में दर्शन देंगे बांकेबिहारी लाल, हरियाली तीज के लिए दर्शन का समय बदला

Wed, 11 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण रजत हिंडोला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर बांकेबिहारी लाल देर रात तक अपने भक्तों को दर्शन देंगे। आम दिनों से तीन घंटे अधिक समय तक ठाकुर जी का द्वार भक्तों के लिए खुला रहेगा। पहली बार भक्त सुबह की सेवा में भी ठाकुर जी के स्वर्ण रजत हिंडोले पर दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश की एकल व्यवस्था प्रभावी रहेगी। हरियाली तीज का उत्सव वैसे तो संपूर्ण ब्रज के लिए खास है। लेकिन, वृंदावन में इसकी महिमा ही अलग है। श्रीबांकेबिहारी इस दिन स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। इस अद्भुत दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ वृंदावन में उमड़ती है। इसके लिए खास प्रबंध भी किए हैं। मंदिर में स्वर्ण हिंडोले को सजाने का काम शुरू हो गया है। मध्य रात तक स्वर्ण रजत हिंडोला ठाकुर जी के लिए लगा दिया जाएगा, इनमें सुबह से ही ठाकुर जी विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
दर्शन के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
दर्शन का समय बदला
मंदिरों के दर्शन का समय भी बदल दिया गया है। बुधवार को सुबह 7:45 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जो दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक पट खुले रहेंगे। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश की व्यवस्था एकल मार्ग की रहेगी। गेट नंबर तीन से प्रवेश करने पर चार से निकासी और दो से प्रवेश करने वालों की निकासी गेट नंबर एक से रहेगी। जूता-चप्पल विद्यापीठ और वीआईपी मार्ग पर प्रवेश करते ही उतार दें। उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने सभी भक्तों से कोविड के नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही वृद्ध और बच्चों को न लाने की भी अपील की है।
विज्ञापन

3 of 6
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज के लिए दर्शन का समय...
- पट खुलने का समय- प्रात: 7.45 बजे
-श्रृंगार आरती- प्रात: 7.55 बजे
-राजभोग सेवा- प्रात: 8.00 बजे
-राजभोग आरती- दोपहर 1.55 बजे
-दर्शन बंद होने का समय- दोपहर 2.00 बजे
 

4 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सायंकालीन सेवा
-पट खुलने का समय-सांय 5.00 बजे
-शयन आरती- रात 10.55 बजे
-दर्शन बंद होने का समय- रात 11 बजे
विज्ञापन

5 of 6
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सुगंधित पुष्पों की सेज पर करेंगे विश्राम
हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी 12 घंटे से अधिक समय तक भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह और शाम की सेवा में नियमित से तीन घंटे से अधिक समय हरियाली तीज पर दर्शन का रहेगा। इसके चलते ठाकुर जी की थकान को देखते हुए रात में सुगंधित पुष्पों की सेज बनाई जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर में 13 दिवसीय झूलनोत्सव  
श्री वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख केंद्रों में शामिल दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में 13 दिवसीय झूलनोत्सव बुधवार से प्रारंभ होगा। इसमें भगवान गोदा रंगमन्नार रजत निर्मित झूले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि बुधवार को भगवान के झूले में दर्शन शाम 7 बजे से होंगे। इस दौरान भक्त कोविड 19 के नियमों करना होगा।
हरियाली तीज: बांकेबिहारी के मंदिर आने से पहले जान लें यातायात व्यवस्था, तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा वृंदावन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें