फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हनुमान जी ने काटा 'वनवास': 14 साल बाद थाने से गांव के मंदिर में विराजे बजरंग बली

Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
थाने के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
सतयुग में भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था। कलयुग में इतने ही वर्षों तक 'हनुमान जी वनवास' में रहे। यह चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है। यहां थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उंदेरा स्थित मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद के चलते 14 वर्ष तक हनुमान जी की प्रतिमा थाने में रखी रही। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले थाना दिवस में इस विवाद का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा को थाने से निकलवाकर पुन: गांव के मंदिर में स्थापित करा दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की। अगली स्लाइड्स में पढ़िए क्या था यह विवाद, कैसे सुलझा.... 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
लोडर में हनुमान प्रतिमा को रखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक गांव उंदेरा में वर्ष 2008 में दो पक्षों के बीच मंदिर की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पा रही थी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने प्रतिमा को थाने के मंदिर में रखवा दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
थाने के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
14 वर्ष से लंबित इस विवाद का शनिवार को थाना दिवस में पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्षों के लिखित समझौते के बाद इस विवाद का निपटारा हुआ है। इसके बाद थाने में रखी हुई हनुमान जी की प्रतिमा को गांव उंदेरा में दोबारा स्थापित करने के लिए ले जाया गया। 

4 of 5
हनुमान जी की पूजा करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में पूजा पाठ के साथ गांव के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस मौके पर दोनों पक्षों से संजय कुमार, देवेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थाने के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 14 वर्ष पुराने विवाद का निस्तारण हो गया है। दोनों पक्षों के लिखित समझौते के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को गांव में स्थापित करा दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें