फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी कल्पना हत्याकांड का खुलासा: सिरफिरे आशिक ने मारी थी गोली, रची थी खौफनाक साजिश

Sat, 20 Mar 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी: कल्पना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला लालमन निवासी कल्पना की हत्या को गांव के ही युवक ने अंजाम दिया था। आरोपी ने मृतका के परिजनों को फंसाने के लिए भी साजिश रची थी। वह कामयाब होता इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
एसपी अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि गांव लालमन निवासी फेरू सिंह की 22 वर्षीय पुत्री कल्पना की हत्या बीते बुधवार की सुबह गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के भाई अवधपाल ने गांव के रहने वाले सगे भाई दिनेश व विक्रम पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि पुलिस असली आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इस बीच सीओ सिटी अभय नरायण राय को एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पता चला कि गांव के रहने वाला अजब सिंह कन्नौज के एक अस्पताल में भर्ती है। मृतका के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मैनपुरी: कल्पना हत्याकांड का खुलासा के बाद जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहले तो उसने युवती के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भटकाना चाहा। बताया कि कल्पना को गोली मारने के बाद वह लोग उसे भी गाड़ी में डालकर ले गए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म का इकबाल कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी बुधवार की सुबह कल्पना से मिला था। उससे कहा कि वह शादीशुदा है, लेकिन वह उसे हमेशा अपने साथ रखेगा। इस बात से जब कल्पना ने इनकार किया तो आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

संबंधित खबर- मैनपुरी: युवती की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शौच के लिए खेत पर गई थी मृतका

 

4 of 5
मैनपुरी पुलिस ने बरामद किया तमंचा - फोटो : ट्विटर
कहीं फेंका तमंचा तो कहीं मोबाइल
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि आरोपी ने मृतका के परिजनों को फंसाने के लिए पूरा घटनाक्रम तैयार किया था। हत्या करने के बाद कुछ दूरी पर मोबाइल तो कुछ दूर जाकर तमंचा फेंका था। इसके बाद सीने पर अपने नाखूनों से खरोंचने के बाद सिर पत्थर में मारकर खुद को घायल किया। इसके बाद राहगीरों की मदद से कानपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां से खुद को कन्रौज के एक अस्पताल में रेफर कराया। वहां से अपनी ससुराल फर्रुखाबाद आ गया। अपने ऊपर हमले की झूठी अफवाह फैलाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी में युवती की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कल्पना पर करता था खर्च
पुलिस जांच में पता चला कि शादीशुदा होने के बाद भी कल्पना से अजब सिंह के प्रेम संबंध सभी से छिपकर जारी थे। वह करीब दो बीघा जमीन भी बेच चुका था। वहीं कल्पना को करीब 14 मोबाइल भी दे चुका था। कल्पना की शादी तय होने की जानकारी मिलने के बाद अजब सिंह बौखला गया और उसने कल्पना के सामने हमेशा साथ रहने की फरमाइश रख दी। जब इस बात पर वह राजी नहीं हुई तो युवक ने उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें