यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई विमान की आपात लैंडिंग
- फोटो : अमर उजाला
एयरक्राफ्ट के इंस्ट्रक्टर कैप्टन जागृत सिंह अपने ट्रेनी पायलट आदित्य घोष को लेकर अलीगढ़ से दोपहर 12.15 बजे हरियाणा के नारनौल के लिए उड़ान भरी। बताया जाता है कि उड़ान भरते ही एयरक्राफ्ट के इंजन की पॉवर सप्लाई में खराबी आने लगी। इसके बाद एयरक्राफ्ट के कैप्टन ने विमान की आपात लैडिंग कराने के लिए एक्सप्रेसवे को उचित समझा।