फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या रंजिश ने ले ली मासूम कान्हा की जान, पुलिस जांच में सामने आईं ये बातें

Tue, 24 Sep 2019 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के नगला गोसा में अर्पित उर्फ कान्हा हत्याकांड के खुलासे को पुलिस जुट गई है। पुलिस की पड़ताल में पट्टे की भूमि और रास्ते को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, मासूम बेटे की हत्या से मां का रो रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार यही कर रही है कि कोई मेरे कान्हा का ला दें...।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक बच्चे के पिता से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह अर्पित उर्फ कान्हा (9) जहां शौच करने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। बाजरा के खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। वहां पानी का डिब्बा आधा भरा था। कुछ दूरी पर चप्पल पड़ी थी। मौके पर घसीटने जैसे निशान या धारदार कोई वस्तु पुलिस को नहीं मिली है। 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक बच्चे के पिता से जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता गिरीशचंद्र पंचनामा भरवाने को तैयार नहीं थे। वो मौके पर डीएम एवं क्षेत्रीय विधायक को बुलाने की मांग कर रहे थे। सुबह 11 बजे जसराना के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता से बात की। 

4 of 6
बेटे की हत्या के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
मां चंद्रकांता तो बेटे का शव देखते ही अचेत हो गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर उसको होश में लाए तो यही चिल्लाती रही कोई मेरे कान्हा को ला दे। उसके शव से लिपट गई बोली कान्हा कहां चला गया तू...। गांव की महिलाएं भी रो पड़ीं।  
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि थाना एका के नगला गोसा में अर्पित उर्फ कान्हा की हत्या रंजिशन किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के पिता ने कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है, इसके कारण उनके नाम अभी नहीं बताए जा रहे हैं। घटना की शीघ्र खुलासा किया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कान्हा उर्फ अर्पित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गिरीशचंद्र राजपूत गांव में खेती करता है। उसकी पत्नी चंद्रकांता घरेलू महिला है। गिरीश के दो बेटा एवं एक बेटी है। बड़ा बेटा हर्षित (10) इससे छोटा अर्पित उर्फ कान्हा था व सबसे छोटी बेटी राधिका (7) है। तीनों नगला खेड़ा स्थित गंगादेवी भारत सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। अर्पित कक्षा चार का छात्र था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें