मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सोमवार शाम को हुई युवक की हत्या के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड 20 रुपये की वसूली को लेकर किया गया था।
विज्ञापन
2 of 7
बंद बाजार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी गौरव किंग की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मुस्लिम समाज के लोग थाने में एकत्रित हो गए। वहीं क्षेत्र में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मंगलवार को विरोध के बीच पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को समझा बुझाकर शव को सुपुर्द ए खाक कराया। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद बड़ा बाजार निवासी टेंपो चालक इमरान की सोमवार शाम को आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला ने भोगांव चौराहा पर 20 रुपये की वसूली के विवाद में गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पुलिस के लिए प्रत्येक टेंपो से हर चक्कर पर 20 रुपये की वसूली करता है।
4 of 7
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच करीब 15 दिन पूर्व वसूली को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार शाम को आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर इमरान की छुरा से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भाग गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
5 of 7
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लगातार पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बन रहा था। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। वहीं मृतक के परिवारीजन रात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर रहे थे। मगर पुलिस के आश्वासन के बाद आरोपी गौरव, साथी आशीष पंडित निवासी दाऊजी मंदिर और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी।
विज्ञापन
6 of 7
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव बाथम को फर्रुखाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग थाने में जमा हो गए। तनाव की स्थिति बनता देख बड़ी संख्या में पुलिसबल व पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं एसपी ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया है।
क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पीएसी तैनात है। मंगलवार को परिवारीजनों और समुदाय के लोगों ने अंतिम क्रिया करने से इंकार किया लेकिन पुलिस के समझाने के बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।