फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दुष्कर्मः बेटी से बलात्कार का आरोपी बोला, रुपये हड़पने के लिए बेटी ने रची साजिश

Tue, 27 Jun 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे की मांट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी से रेप के आरोपों के बाद खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी ने रिटायरमेंट के सारे रुपये हड़पने के लिए उसके खिलाफ ये साजिश रची है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी एचसीपी की बेटी सोमवार रात को चंडीगढ़ से आगरा दवा लेने आई थी। पीड़िता का कहना है कि रात में जब वह एक्सप्रेसवे पर मांट में टोल चौकी पर तैनात अपने पिता से मिलने गई तो पिता ने उससे रात में चौकी पर ही रूक जाने को कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस पर वह अपने पिता की बैरक में रूक गई। आरोप है कि चौकी में रात भर उसका हेड कांस्टेबल पिता उससे दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने चौकी से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंचे अपने पति की मदद से उसने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने आरोपी ने कहा कि रात में उसने अपनी बेटी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की बल्कि उसकी बेटी ने उसके खिलाफ साजिश रची है। आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी को मालूम था कि वह दो दिन बाद रिटायर होने वाला है। ऐसे में उसे फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि एसएसपी मथुरा के आदेश के बाद दरोगा के खिलाफ थाना मांट में दुराचार मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया है। सीओ मांट संजय कुमार सागर ने बताया की दरोगा की लड़की दवा लेने के लिए आगरा आयी थी और चौकी पर रात में रुक गई। यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें