फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रद्धालुओं ने लगाए नारे- अब श्रीकृष्ण की बारी है..., यह सुनकर सीएम योगी मुस्कराकर चल दिए

Mon, 20 Dec 2021 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को जब योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर योगीराज के दर्शन करने पहुंचे तो उस वक्त मंदिर प्रबंधन व दर्शनार्थियों को यह अंदाजा नहीं था कि मुख्यमंत्री उनके सामने होंगे। अचानक आए मुख्यमंत्री को देखकर सभी खुश हुए और योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसी बीच श्रद्धालुओं की तरफ से आवाज आई कि 'योगी जी.. अब श्रीकृष्ण की बारी है...', इतना सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कराकर निकल गए। यहां तक कि आवाज यह भी आई कि योगी जी मथुरा से ही आप चुनाव लड़ो।

दरअसल, शनिवार रात तक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए आईएसबीटी की जगह सुनिश्चित की गई थी। लेकिन देर रात जगह बदलकर पवनहंस वृंदावन हुई, इसके पीछे भी यही कारण रहा कि योगी ने मन बना लिया था कि चुनावी यात्रा रवाना करने से पहले श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। जैसे ही रविवार को हेलीकॉप्टर उतरा तो उन्होंने मंशा जाहिर कर की दी कि जनसभा से पहले श्रीकृष्ण के दर्शन करने हैं। बड़े ही इत्मीनान से उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए।
विज्ञापन

2 of 5
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संयोग देखिए कि 19 दिसंबर और 19वीं बार मथुरा आया हूं। इसे सुनकर जनसभा में योगी-योगी के नारे लगने लगे। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे और दर्शन करके कामना भी की। यहां पर पूजाचार्यों ने आशीर्वाद भी दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यों ही नहीं मथुरा आए योगी
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रदेश में छह स्थानों से भाजपा की जन विश्वास यात्रा रवाना होनी थी लेकिन योगी ने मथुरा को ही चुना। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं और चर्चाएं भी हो रही है कि योगी आदित्यनाथ खुद ही यहां से चुनाव लड़ें या फिर कोई बड़ा नेता चुनावी मैदान में आए। 

4 of 5
मुख्यमंत्री को रथ भेंट किया गया - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी पौने पांच साल के कार्यकाल में 19 बार मथुरा आए हैं। 2021 की बात करें तो पहली बार वैष्णव कुंभ मेला की शुरुआत पर मथुरा आए थे। इसके बाद वह कोरोना काल में अस्पतालों की स्थिति जानने मथुरा आए थे। मुख्यमंत्री का तीसरा मथुरा दौरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी ने जन विश्वास यात्रा को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने 10 नबंवर से आयोजित ब्रज रज उत्सव में सहभागिता की। आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री ने मांट में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 196 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अब 19 दिसंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री मथुरा आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें