भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके पैतृक गांव में विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में अटल म्यूजियम बनाने और बटेश्वर को पावन धाम की तरह विकसित करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि अटल के नाम पर बनने वाले म्यूजियम में उनकी बचपन की यादों, कथाओं, परिवार के संस्मरण, फोटो को सहेजा जाएगा। उन्होंने बटेश्वर नाथ मंदिर के सामने हुई सभा में लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप बटेश्वर को पावन धाम के रूप में विकसित करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बटेश्वर में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में लगाई गई अटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसके बाद मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। बटेश्वर के लोगों से अटल के जुड़ाव को समझते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाह की विधायक पक्षालिका सिंह उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री की भूमि पर आमंत्रित करती रहीं। वह अब उनकी जयंती के शुभ मौके पर आए हैं तो यह उनका सौभाग्य है।
विज्ञापन
2 of 6
मंच पर सीएम योगी, सांसद और विधायकगण
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने अपने कई कार्यक्रम छोड़ दिए और अटल की स्मृति में युवाओं को टैबलेट, फोन देने की शुरुआत की। योगी ने इसके बाद अटल के नाम पर प्रदेश और केंद्र में चल रहीं योजनाओं को गिनाया। अटल की स्मृतियों को सहेजने के लिए म्यूजियम के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इनका किया शिलान्यास
- बटेश्वर के पर्यटन विकास, सुंदरीकरण योजना, 7.99 करोड़ रुपये
- जगनेर में बहुपयोगी बीज स्टोर, टेक्नोलॉजी सेंटर, 80 लाख रुपये
- इनर रिंग रोड के पहले, दूसरे चरण को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर, 24.31 करोड़ रुपये
4 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
- बटेश्वर में सांस्कृतिक संकुल केंद्र, 9.99 करोड़ रुपये
-आगरा जोन कार्यालय भवन निर्माण, 5.16 करोड़ रुपये
- बटेश्वर में घाट निर्माण109 मीटर, 3.60 करोड़ रुपये
- फतेहाबाद में राजकीय इंटर कालेज निर्माण, 2.72 करोड़ रुपये
- खेरागढ़ में अग्निशमन केद्र का निर्माण, 9.07 करोड़ रुपये
- ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रेट्रोफिटिंग, 6 पेयजल योजना, 130.86 करोड़ रुपये
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री की सभा में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
माफिया पर चलाया बुलडोजर, कभी देखा ऐसा सीएम
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि योगी ने प्रदेश से माफिया को भगा दिया। माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा दिया। कभी देखा है ऐसा सीएम। हमने तो कभी नहीं देखा था। अब भारत मां को डायन कहने वाला सांसें गिन रहा है। माफिया डरकर भाग रहे हैं। वैसे भी पीएम कह चुके हैं कि यूपी प्लस योगी यानी उपयोगी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने मुख्यमंत्री को बटेश्वरनाथ का चित्र भेंट किया तो सांसद ने गदा भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया एडीजी जोन कार्यालय के नए भवन का किया लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन से एडीजी जोन कार्यालय नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को बटेश्वर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भवन का लोकार्पण किया। सोमवार से नए भवन में ही सुनवाई होगी। इसी कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारी बैठेेंगे। लोकार्पण के मौके पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एडीजी जोन राजीव कृष्ण, विधायक योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।