भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को कोठी मीना बाजार के मैदान से ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हीरा सिंह ने कहा कि किसानों के सम्मान में ही केंद्र सरकार ने कानून वापस लेने का एलान किया है। राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछली सरकारों से दस गुना ज्यादा गेहूं खरीद की है। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि ट्रैक्टर किसान के सम्मान का प्रतीक है। हम ट्रैक्टर की पूजा करते हैं, क्योंकि यह किसान की रोजी रोटी है। विपक्षी इसे जलाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों से पराली जलाने के मुकदमे वापस लिए हैं। पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, जगवीर सिंह तोमर, संतोष सिकरवार, हरेंद्र सिंह, सतीश त्यागी, तपेश जैन ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह राना व महानगर अध्यक्ष श्याम सिंह चाहर ने किसानों का आभार व्यक्त किया।