आगरा में बटेश्वर के ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस पर्व पर सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक बाह पक्षालिका सिंह ने किया। सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले को और भव्य बनाने की घोषणा की। कहा कि मेले के स्तर को उठाने के साथ ही इसकी पंरपराएं भी बरकरार रखेंगे। लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे पहले पं. राकेश वाजपेयी ने मंत्रोच्चार के साथ मेले का पूजन कराया। इस दौरान विधायक फतेहाबाद जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, राम सकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, गिर्राज कुशवाह, मानवेंद्र सिंह राठौर, महेश कठेरिया, मुन्ना, कृष्णपाल सिंह, सहवीर दिवाकर, भाव सिंह नरवरिया, कन्हई सिंह तोमर, प्रदीप गुप्ता, अमित सिंह, लाल सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष रामबरन कुशवाह, शिव कुमार शर्मा, श्याम शर्मा, पवन भदौरिया, विनोद सिंह भी मौजूद रहे।