आगरा के फिरोजाबाद हाईवे स्थित एत्मादपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोलकर रख दी है। हाईवे पर दुष्कर्म ही नहीं, लूट और हत्या कर शव फेंके जाने की वारदात हो चुकी हैं। अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को हाईवे पर सुरक्षा का हाल जाना तो चेक पोस्ट खाली मिले, बैरियर पर भी पुलिस नहीं थी। वाहन स्टैंड और ठहराव पर भी पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए।
सीन : 1
शाम पांच बजे। मंडी समिति चौकी का पुलिस बूथ एत्मादपुर और एत्माद्दौला थाना की सीमा पर बना है। इस रास्ते पर आने के बाद जंगल की तरफ जाया जा सकता है। शाहदरा से नुनिहाई और कालिंदी विहार की तरफ जाया जा सकता है। यह चेक पोस्ट खाली पड़ी रहती है।
सीन : 2
शाम 5:15 बजे। शाहदरा चौराहे पर ही पेट्रोल पंप बने हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी है। वाहनों से भी लोग उतरते हैं। आटो चालक सवारियां बैठाते हैं। आटो गैंग यहां से सवारियों को बैठाकर लूट कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
2 of 7
खाली पड़ा पुलिस बूथ
- फोटो : अमर उजाला
सीन : 3
शाम सात बजे खंदौली में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बैरियर लगे हुए हैं। यह बैरियर सिर्फ गलत दिशा से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हैं। निजी गार्ड भी रहता है। इस बैरियर पर नोएडा से
सीन : 4
रात 8:45 बजे छलेसर चौकी के सामने बैरियर लगे हुए हैं। एक दरोगा की गाड़ी भी खड़ी हुई है। इस रास्ते से आगे झरना नाला है। सबसे ज्यादा वारदात इसी नाले पर होती हैं। इसके बवजूद पुलिस बैरियर पर कोई चेकिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
3 of 7
कुबेर पुर कट पर नहीं कोई भी पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सीन : 5
रात नौ बजे नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे कट पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हैं। इनमें बस से लेकर डग्गामार वाहन भी हैं। इनमें सवारियां बैठ रही हैं। इस अड्डे पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं हैं। हाईवे की गश्त गाड़ी का भी कोई पता नहीं है।
सीन : 6
रात 9: 15 बजे बुढ़िया का ताल रेलवे पुल पर पुलिस की चेक पोस्ट बनी है। दिन में दो सिपाही रहते हैं। मगर, रात में कोई नजर नहीं आता है। दुकानें भी लगती हैं। यहां पर खड़े होकर लोग वाहनों का इंतजार करते हैं।
4 of 7
बुढ़िया के ताल का भी यही हाल
- फोटो : अमर उजाला
ये हो चुकी हैं वारदात
- 6 फरवरी 2021 को खंदौली में टोल प्लाजा के पास प्लॉट में एक युवती का शव पड़ा मिला था। उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस शव की आज तक पहचान नहीं कर सकी है।
- पांच अप्रैल 2022 को बरहन रोड पर प्लास्टिक के कट्टे में 25 साल की युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उसकी हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
- 30 मई 2021 को यमुना एक्सप्रेसवे के समीप रविवार को झरना नाले के करीब 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। चादर में शव को लपेटने के बाद हाथ-पैर बांधे गए थे। उसकी हत्या कर फेंका गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
5 of 7
छलेसर पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
- दो साल पहले सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर महिला का शव मिला था। उनके सिर में प्रहार करके हत्या की गई थी। इस घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका। पुलिस मृतका की शिनाख्त भी नहीं कर सकी।
- आठ सितंबर 2021 को बाइक सवार किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आई थी।
- इसके अलावा चेन, मोबाइल लूट की वारदात आए दिन होती हैं। ऑटो गैंग भी सक्रिय है।
विज्ञापन
6 of 7
खाली पड़ा पुलिस बूथ
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म की घटना भी
एत्मादपुर में ही झरना नाले पर 29 मार्च 2021 को तीन युवकों ने पति-पत्नी को रास्ते में रोक लिया था। उन्हें जंगल में ले जाकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। 6 मार्च को बुढ़िया के ताल के पुराने रास्ते पर ऑटो सवार बीकॉम के छात्रा के साथ ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने दुष्कर्म किया था। वीडियो भी बनाया था।
डीसीपी पश्चिमी जोन सत्यजीत गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस करती है चेकिंग
पश्चिमी जोन की डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस समय-समय पर हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग करती रहती है। ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं। वाहनों को चेक किया जाता है। संदिग्धों को पूछताछ के बाद जाने दिया जाता है।