फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में सपा का नया अध्याय लिखेंगे अखिलेश, मुलायम ने भी यहीं से की थी शुरूआत

Wed, 04 Oct 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक कर समाजवादी पार्टी की दिशा तय करने वाले मुलायम सिंह यादव के बाद अब उनके पुत्र अखिलेश यादव भी उसी शहर से नई शुरुआत करने जा रहे हैं। पार्टी संविधान में संशोधन कर पांच साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

2 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
पांच अक्तूबर को तारघर मैदान पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इस पर मुहर लगेगी। खुली सभा में वह पहली बार पार्टी अध्यक्ष के चुनाव का भी सामना करेंगे। हालांकि तैयारी उन्हीं के नाम पर मुहर लगाने की है। 
विज्ञापन

3 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
1992 में सपा की स्थापना के बाद वर्ष 1993 में पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगरा में ही की थी। इसके बाद 1996 में अतिथि होटल में कार्यकारिणी की बैठक हुई। 

4 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
2003 में होटल मुगल में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और जीआईसी मैदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन किया। वर्ष 2009 में विशेष अधिवेशन के लिए फिर से जीआईसी मैदान को चुना गया, इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सपा में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 2011 में तारघर मैदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। वर्ष 2014 में होटल मुगल में मुलायम सिंह की अध्यक्षता में फिर से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। 
विज्ञापन

6 of 8
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव से पहले तख्ता पलट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने वाले अखिलेश यादव ने भी पहली बार खुले सम्मेलन में इस पद पर फिर से स्थापित होने के लिए ताजनगरी को ही चुना है। 
विज्ञापन

7 of 8
मुलायम सिंह यादव
यहीं से वह अपनी पार्टी की नीति और रीति तय करेंगे। हालांकि इस अधिवेशन में सपा संरक्षक मुलायम सिंह के आने की संभावना पर असमंजस बना हुआ है। कोई कुछ खोलकर बोलने को तैयार नहीं है। मगर, अंदरखाने कार्यक्रम में उनके शामिल होने के दावे जरूर किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने बताया कि यह अधिवेशन अब तक सबसे भव्य अधिवेशन होगा।  उन्होंने बताया कि अखिलेश की सपा के सपनों को साकार करने के लिए ताजनगरी पूरी तरह से तैयार है। आयोजन स्थल से लेकर कई किलोमीटर के क्षेत्र को सपा के रंग में रंग दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें