फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मथुरा के रास्ते आगरा पहुंची क्वींस बैटन रिले, खेल मंत्री ने किया स्वागत

Wed, 04 Oct 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा/आगरा
विज्ञापन
1 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
2018 कॉमनवेल्‍थ गेम्स से पहले राष्ट्रमंडल खेलों का भ्रमण कर रही क्वींस बैटन रिले बुधवार को नई दिल्ली से मथुरा होते हुए आगरा पहुंच गई। पहले मथुरा में बैटन का जोरदार स्वागत हुआ। एक्सप्रेसवे पर इसके स्वागत के लिए खेल जगत से जुड़ी हस्तियां एवं गण्यमान्य लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आगरा में खेलमंत्री चेतन चौहान ने बैटन का स्वागत किया और वे इसे लेकर होटल ताज खेमा पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2018 में ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना है। ऐसे में राष्ट्रमंडल देशों में गेम्स की बैटन को लेकर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भ्रमण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य खेलों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। 

4 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को नई दिल्ली से मथुरा पहुंची इस बैटन का सबसे पहले जिला प्रशासन ने स्वागत किया। इसके बाद धर्म की नगरी में रिले का वैदिक रीति से स्वागत किया गया। मथुरा में यह बैटन एसएसपी मथुरा को सौंपी गई। इसके बाद स्वागत स्‍थल पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। फिर यह बैटन आगरा रवाना हो गई। 
विज्ञापन

5 of 7
चेतन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बैटन के स्वागत के लिए यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान पहुंचे। यहां शिल्प ग्राम में स्वागत के बाद खेल मंत्री स्वयं बैटन को लेकर होटल ताज खेमा गए। इस दौरान अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ती शर्मा भी साथ रहीं। 
विज्ञापन

6 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
बैटन का स्वागत करने वालों में यूपी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर और महासचिव आनंदेश्वर पांडेय भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्वींस बैटन रिले - फोटो : अमर उजाला
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डा. राजेश मिश्रा ने भी बैटन थामी। इससे पहले उन्होंने खेलमंत्री चेतन चौहान का स्वागत भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें