मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे एडीजी की एसआईटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
कहीं न कहीं एडीजी और टीम ये जानने की कोशिश कर रही थी, कि कोई बाहरी व्यक्ति हॉस्टल तक पहुंच सकता है या नहीं। या कोई व्यक्ति दीवार कूदकर बाहर जा सकता है। सिपाहियों के दीवार कूदने के बाद ये बात साबित हो गई कि ऐसा संभव है। लगभग 30 मिनट तक खेतों और दीवार के आसपास छानबीन के बाद टूटी दीवार के रास्ते सभी नवोदय विद्यालय में दाखिल हुए। नवोदय विद्यालय में स्टाफ से पूछताछ के बाद दोपहर एक बजे के करीब एसआईटी मैनपुरी स्थित कैंप कार्यालय लौट गई।