फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन, बस तुरंत करना होगा ये काम

Wed, 16 Mar 2022 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
हर दिन मेहनत करने के बाद लोगों को कुछ पैसे मिल पाते हैं, जिससे वो अपना घर चलाते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई बिजनेस करके अपनी आजीविका चलाता है। बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्चे, अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कई बार लोगों के पास पैसे बेहद कम पड़ते हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोगों को भविष्य की चिंता भी सताती है। अपने भविष्य को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों में निवेश भी करते हैं। ये जरूरी भी है, क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि आपका बुढ़ापा अच्छे से बीते और आपको पैसों की दिक्कतों से नहीं जूझना पड़े, तो ऐसे में आप एक योजना में भी निवेश कर सकते हैं। इसका नाम है 'अटल पेंशन योजना'। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं, और आपको क्या-क्या लाभ इसमें मिलते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
ये रहा इस योजना से जुड़ने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए और इसका लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको 'एवीपाई एप्लीकेशन' पर क्लिक करना है और अपने आधार कार्ड की जानकारी यहां दर्ज करनी है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।

4 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब ओटीपी दर्ज करें और अपने बैंक खाते की जानकारी भरें। अब आपको अपने बैंक खाते को वेरिफाई करना है और फिर ये खाता सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको अपने प्रीमियम को जमा करने की जानकारी देनी है और साथ में नॉमिनी भी भरें। इसके बाद ई-साइन करें और ये वेरिफाई होगा। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
कौन है पात्र?
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है, वो लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है, और फिर आपको इसका लाभ 60 साल के बाद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका - फोटो : istock
ये हैं फायदे:-
  • पेंशन के रूप में हर महीने 5 हजार रुपये मिलते हैं
  • 60 साल के बाद आपको हर महीने पेंशन मिलती है
  • टैक्स में छूट मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें