फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: उमस भरी गर्मी में किस मोड पर चलाएं एसी, जरूर जान लें यह बात

Fri, 21 Jun 2024 03:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Which Mode Of AC Is Best For Humid Season - फोटो : Istock
देश के विभिन्न इलाकों में इस समय गर्मी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। अलनीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी का सितम इस कदर ढह रहा है कि हीटस्ट्रोक के चलते देशभर में कई लोगों की जान तक चली गई है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए उत्तर भारत में लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई जगहों पर मानसून आने से पहले उमस काफी बढ़ी हुई है। इससे लोगों को गर्मी का एहसास और भी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर उमस के सीजन में एसी का उपयोग किस टेंपरेचर पर करना चाहिए? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Which Mode Of AC Is Best For Humid Season - फोटो : Istock
अगर आप एसी का उपयोग करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी में कई तरह के मोड दिए होते हैं। इसमें ऑटो मोड, नॉर्मल मोड, टर्बो मोड, ड्राई मोड होते हैं। 

SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश
विज्ञापन

3 of 5
Which Mode Of AC Is Best For Humid Season - फोटो : Istock
आप एसी में दिए गए ड्राई मोड का इस्तेमाल उमस के सीजन में कर सकते हैं। ड्राई मोड स्प्लिट एसी में मिलता है। बरसात आने से पहले या बरसात के सीजन में उमस काफी बढ़ जाती है। इस कारण एसी का नॉर्मल मोड कारगर साबित नहीं होता है। 

Marriage: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता

4 of 5
Which Mode Of AC Is Best For Humid Season - फोटो : Istock
ऐसी स्थिति में आप एसी के ड्राई मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ड्राई मोड को आप रिमोट के जरिए ऑन कर सकते हैं। ड्राई मोड की खास बात यह है कि इस पर एसी चलाने पर नॉर्मल मोड की तुलना में बिजली की कम खपत होती है। 

Water Tank: गर्मी में टंकी से नहीं आएगा खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Which Mode Of AC Is Best For Humid Season - फोटो : Istock
ड्राई मोड को डीह्यूमिडिफिकेशन मोड भी कहा जाता है। इस मोड पर एसी कमरे के तापमान को कम किए बिना अतिरिक्त नमी को हटा देता है। ऐसे में उमस के सीजन में आप इस मोड पर एसी का उपयोग कर सकते हैं। 

Indian Railways: सबको मिलेगी ट्रेनों में कंफर्म सीट! रेलवे इस मास्टरप्लान पर कर रहा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें