फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: करंट, तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट में क्या है अंतर? जानें कैसे कर सकते हैं बुक?

Sun, 29 Sep 2024 06:27 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट के प्रकार - फोटो : Amar Ujala
Indian Railway Ticket Types: देशभर में ट्रेन से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक करनी होती है। इसके लिए बहुत से लोग तो रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करते हैं, लेकिन अधिकतर यात्री आज के समय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। ट्रेन में सीट खाली हो तो आसानी से टिकट बुक किया जा सकता है, लेकिन जब सीट खाली नहीं होती है, खासकर त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में तो टिकट बुक करना एक चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
करंट और तत्काल टिकट में अंतर - फोटो : freepik
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की टिकट बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई है। ट्रेन में जब लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही होती है तो करंट टिकट, तत्काल टिकट या प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करना एक अच्छा विकल्प होता है। अक्सर लोगों को इन तीनों तरह के टिकट में कंफ्यूजन होती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करंट टिकट क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
करंट टिकट
करंट टिकट का विंडो पहला चार्ट जारी होने के बाद खुलता है। आमतौर पर ट्रेन के डिपार्चर समय से चार घंटे पहले करंट टिकट की बुकिंग शुरू होती है। इससे एक बात तो स्पष्ट है कि करंट टिकट की बुकिंग यात्रा करने वाले दिन ही बुक करनी होती है। 
  • करंट टिकट का सबसे बड़ा लाभ ये है कि, अगर आपकी अंतिम समय में यात्रा करने की योजना बनती है तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • करंट टिकट की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।
  • इस टिकट की सबसे बड़ी डिमेरिट ये है कि खाली सीटों की उपलब्धता की कोई गारंटी नहीं होती है, ट्रेन भर जाने की स्थिति में टिकट नहीं भी मिलती है।

4 of 5
तत्काल टिकट क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
तत्काल टिकट 
तत्काल टिकट एक ऐसा रिजर्वेशन टिकट है जो ट्रेन के डिपार्चर होने के एक दिन पहले बुक होता है। तत्काल टिकट का किराया सामान्य किराए से थोड़ा अधिक होता है।
  • तत्काल टिकट का विंडो एक दिन पहले एसी के लिए 10 बजे और नान एसी के लिए 11 बजे खुलता है।
  • तत्काल टिकट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुक कर सकते हैं।
  • तत्काल टिकट उन यात्रियों के लिए उपयोगी होता है जो अंतिम समय में यात्रा करने का फैसला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीमियम तत्काल टिकट क्या होता है? - फोटो : freepik
प्रीमियम तत्काल टिकट
प्रीमियम तत्काल टिकट भी एक प्रकार का रिजर्वेशन टिकट होता है। इसमें तत्काल टिकट के मुकाबले किराया बहुत अधिक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें डायनेमिक चार्ज भी लिया जाता है।
  • ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से इसका विंडो खुल जाता है। एसी क्लास की टिकट के लिए सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू हो जाती है, लेकिन नॉन एसी क्लास की टिकट के लिए 11 बजे से बुकिंग शुरू होती है।
  • प्रीमियम तत्काल टिकट सिर्फ आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट से ही बुक किया जा सकता है।
  • प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करने पर तत्काल टिकट के तुलना में कन्फर्म सीट मिलने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें