How To Stop An Escalator In Emergency: मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल ये उन जगहों के नाम हैं, जहां एस्केलेटर का होना बहुत आम बात है। आज के आधुनिक समय में एस्केलेटर एक सामान्य यंत्र हो गया है। एस्केलेटर को हिंदी में स्वचालित सीढ़ी कहते हैं। वैसे तो एस्केलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है लेकिन एस्केलेटर एक संवेदनशील मशीन है जिसका इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चहिए। मेट्रो सिटी में रहने वाले युवा लोगों के लिए एस्केलेटर का इस्तेमाल करना बहुत आम बात है। मगर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले और बुजुर्ग लोगों के लिए एस्केलेटर का उपयोग करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है।