Ayushman Bharat Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस बजट से महिलाओं, युवा, बुजुर्ग आदि विभिन्न वर्गों को काफी उम्मीद है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार का यह बजट लोगों की आशाओं पर खड़ा उतरेगा। इस बजट में केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान कर रही है। माना जा रहा है कि 23 जुलाई को बजट पेश करते समय सरकार आयुष्मान भारत योजना के बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है। इसको लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -