फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud Apps: कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं है ये खतरनाक ऐप? पलक झपकते ही बैंक खाता हो सकता है खाली

Fri, 17 Dec 2021 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल के लिए खतरनाक ऐप - फोटो : iStock
अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर स्मार्टफोन का है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको मोबाइल फोन देखने को मिल जाएगा। वहीं, आजकल हर तरह के काम मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए हो जाते हैं। हम मोबाइल से तस्वीरें क्लिक करते हैं, वीडियो बनाते हैं, नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं, पैसे भेजते और प्राप्त करते हैं आदि। लेकिन हमें किसी भी तरह के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने के लिए इसमें कई ऐप डाउनलोड करनी पड़ती है, जिनकी मदद से हम अपना काम कर पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि की कई ऐसी ऐप हैं जो आपके स्मार्टफोन के लिए सही नहीं हैं? शायद नहीं, क्योंकि इन ऐप के जरिए जालसाज आपका बैंक खाता तक मिनटों में खाली कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको किस तरह की ऐप को अपने मोबाइल फोन में रखने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल के लिए खतरनाक ऐप - फोटो : iStock
कीबोर्ड ऐप चुरा सकती हैं बैंकिंग जानकारी
  • वैसे तो मोबाइल में कीबोर्ड होता है, लेकिन लोग स्टाइलिश और कई तरह की इमोजी के लिए भी अलग से कीबोर्ड ऐप डाल लेते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस तरह की ऐप टाइपिंग के दौरान आपकी बैंकिंग जानकारी जैसे- आईडी और पासवर्ड जैसी चीजें चुरा सकती हैं। इसलिए इनसे बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल के लिए खतरनाक ऐप - फोटो : iStock
फ्री एंटी वायरस से बचें
  • आपने कई बार ध्यान दिया होगा कि आपको कई तरह की फ्री एंटी वायरस ऐप मिलती हैं। कभी किसी वेबसाइट को खोलने पर, तो कभी किसी अन्य तरीके से। लेकिन इन ऐप को फोन में इंस्टॉल करने से आपके मोबाइल में खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बिना देखे किसी भी ऐसी ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

4 of 5
मोबाइल के लिए खतरनाक ऐप - फोटो : Pixabay
फ्लैश लाइट ऐप होते हैं खतरनाक
  • अमूमन देखा जाता है कि कई लोग अपने मोबाइल फोन में टॉर्च के इस्तेमाल के लिए फ्लैश लाइट ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन आपके पीठ पीछे ये ऐप आपकी कई पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं और फिर इनका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। इसलिए इनसे बचना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल के लिए खतरनाक ऐप - फोटो : Istock
क्लीनर ऐप न करें डाउनलोड
  • कई बार हमारा मोबाइल फोन बताता है कि फोन का कैशे या जंक फाइल को हटा दें, ताकि इसकी स्पीड बढ़ सके। ऐसे में लोग कई तरह की क्लीनर ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन आपको ये जानना होगा कि इस तरह की ऐप आपसे कई परमिशन मांगती हैं, जो खतरनाक हो सकता है। यहां तक कि भारत सरकार द्वारा भी इस तरह की कई ऐप पर रोक लगा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें