फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्स एंड ट्रिक्स: जल्दी खत्म हो जा रही है मोबाइल की बैटरी, तो इन बातों का रखेंं ध्यान

Wed, 23 Mar 2022 03:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : istock
स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम आसान बन गए हैं। आज हम अपने कई जरूरी कार्यों को मोबाइल फोन के जरिए आसानी से कर लेते हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन यूजर्स को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अक्सर यूजर्स इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके मोबाइल फोन की बैटरी काफी तेजी से खत्म हो जाती है। अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी काफी तेजी से ड्रेन हो रही है, तो आज हम आपको कुछ खास बातों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप अपने मोबाइल की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपके स्मार्टफोन में बैटरी जल्दी से ड्रेन नहीं होगी और आप पहले की तरह लंबे समय तक अपने स्मार्टफोन का यूज कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : istock

वाइब्रेशन मोड को करें ऑफ

हम में से अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन को वाइब्रेशन मोड पर ऑन करके रखते हैं। वाइब्रेशन मोड को ऑफ करके मोबाइल फोन को यूज करने पर बैटरी की खपत कम होती है। अगर आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल वाइब्रेशन मोड को ऑफ करके करते हैं, तो इस स्थिति में आपकी बैटरी ज्यादा लंबे समय तक चलेगी।
विज्ञापन

3 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : istock

ब्लूटूथ, जीपीएस फीचर को करें ऑफ

कई लोग अपने फोन में ब्लूटूथ, मोबाइल हॉटस्पॉट, जीपीएस जैसे फीचर्स को ऑन करके रखते हैं। स्मार्टफोन के ये फीचर्स काफी ज्यादा बैटरी की खपत करते हैं। ऐसे में आपको इनका इस्तेमाल तभी करना चाहिए, जब इनकी जरूरत हो। अगर आप बिना वजह इन्हें ऑन करके रखते हैं, तो इस स्थिति में आपकी बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होगी।

4 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : istock

ऑफ करें ऑटो सिंक फीचर

आपके स्मार्टफोन में व्हाट्सएप, जीमेल, ट्वीटर जैसे कई एप हैं, जो ऑटो सिंक फीचर का इस्तेमाल करते हैं। ये लगातार रिफ्रेश होते रहते हैं। इस कारण बैकएंड में मोबाइल की बैटरी की ज्यादा खपत होती है। आपको सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : istock

ऑलवेज ऑन डिस्पले

कई यूजर्स अपने मोबाइल में ऑलवेज ऑन डिस्पले फीचर को ऑन करके रखते हैं। इस फीचर को ऑन करने पर आपके मोबाइल की बैटरी सामान्य स्थिति के मुकाबले ज्यादा तेजी से ड्रेन होती है। ऐसे में आपको फोन की डिस्पले सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने फोन में गैर जरूरी एप्स को इंस्टॉल करके नहीं रखना चाहिए। गैर जरूरी एप आपके फोन की बैटरी को बैकग्राउंड में ड्रेन करते रहते हैं। ऐसे में इन एप्स को अपने फोन से डिलीट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mobile battery Tips - फोटो : Istock
हमारे फोन की स्क्रीन पर ऐसे कई विजेट होते हैं, जो कई तरह की जरूरी जानकारी हम लोगों को देते हैं जैसे मौसम, सर्च बॉक्स, कलेंडर आदि। ये विजेट्स मोबाइल की बैटरी को काफी तेजी से ड्रेन करने का काम करते हैं। कोशिश करें कि आप उन्हीं विजेट्स को स्क्रीन पर रखें, जिनकी आपको जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें