फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर आपके मोबाइल में भी हैं ये चार एप तो तुरंत हटा दें, वरना पलक झपकते खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 29 Apr 2022 09:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
आज के समय में आप जिसके हाथ में भी देखेंगे, आपको मोबाइल फोन नजर आएगा। बच्चे लेकर युवा और बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसके जरिए लोग न सिर्फ एक-दूसरे से बात कर पाते हैं बल्कि अपने कई काम भी कर लेते हैं। मोबाइल की मदद से आप अपने कई काम एक क्लिक में कर लेते हैं। कॉल करने के लिए, नेट बैंकिंग के लिए, घर बैठे खरीदारी करने के लिए, गेम खेलने के लिए आदि नाजाने कितने काम मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। वहीं, इन सब कामों को करने के लिए स्मार्टफोन में एप की जरूरत पड़ती है, जिन्हें आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ एप ऐसे हैं जो आपके मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन जालसाजों ने कुछ ऐसे एप तैयार किए हैं जिनके जरिए वो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल से तुरंत हटा देना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
इस तरह के एप से बचकर रहें:-

मुफ्त वाले एंटी वायरस
  • लोग अपने मोबाइल को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के मुफ्त में मिलने वाले एंटी वायरस एप इंस्टॉल करते हैं। जबकि ये एप आपके मोबाइल में खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन एप को डाउनलोड करने से बचें, नहीं तो ये आपके मोबाइल को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
फ्लैश लाइट एप
  • कई लोग अपने मोबाइल में अलग से फ्लैश लाइट एप डाउनलोड कर लेते हैं, जिसमें कई तरह के फीचर मौजूद होते हैं। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे की ये एप आपकी कई गोपनीय जानकारी चुराकर इनका गलत इस्तेमाल तक करते हैं। इसलिए इन्हें डाउनलोड करने से बचें।

4 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
कीबोर्ड एप
  • आप जब मोबाइल खरीदते हैं, तो उसमें पहले से कीबोर्ड मौजूद होता है। हालांकि, ये नॉर्मल कीबोर्ड होता है जिसके कारण लोग अपने मोबाइल में अलग से कीबोर्ड जोड़ते हैं। लोग ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि उन्हें नए इमोजी और नए राइटिंग स्टाइल वाले कीबोर्ड मिल पाए।
विज्ञापन

5 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
  • लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि जो कीबोर्ड एप वो अलग से अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, वो उनके आईडी पासवर्ड जैसी चीजें चुरा सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इस तरह की एप से बचकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 4 एप - फोटो : istock
क्लीनर एप
  • जितना ज्यादा हम अपने मोबाइल को इस्तेमाल करते हैं, उतने ही इसमें कैशे और जंक फाइल आ जाते हैं। ऐसे में इन्हें हटाना भी जरूरी होता है, ताकि मोबाइल की स्पीड बढ़ पाए। लेकिन कई बार लोग इसके लिए कई तरह के एप इंस्टॉल कर लेते हैं, जो पहले को आपसे आपके फोन की कई चीजों की परमिशन मांगते हैं। फिर इसके बाद ये आपकी नाक के नीचे से आपकी जानकारियां चुराते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें