आज के समय में टेक्नोलॉजी हमारी सोच से भी काफी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है। जिस बारे में आप शायद सोच भी नहीं पाते, वो चीज हो चुकी होती है। इसलिए जरूरी है कि ये जाना जाए कि हमारे आसपास तकनीक कितनी आगे बढ़ रही है। जैसे- गाड़ियों के क्षेत्र में देखा जाए, तो पहले और अब की गाड़ियों में कई तरह की नई तकनीक देखी जा सकती है। सेंट्रल लॉक, एयर बैग, ऑटो पायलट जैसी कई अन्य तकनीक आप आज की गाड़ियों में देख सकते हैं। इसी तरह दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां भी टैक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। हाल ही में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल लॉन्च होने वाला है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जैसा चाहें वैसा कर सकते हैं। अगर आप इस स्कूटर के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...