आज के समय में आप जिसके हाथ में भी देखेंगे, आपको मोबाइल फोन नजर आएगा। बच्चे लेकर युवा और बुजुर्ग तक, हर कोई मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसके जरिए लोग न सिर्फ एक-दूसरे से बात कर पाते हैं बल्कि अपने कई काम भी कर लेते हैं। मोबाइल की मदद से आप अपने कई काम एक क्लिक में कर लेते हैं। कॉल करने के लिए, नेट बैंकिंग के लिए, घर बैठे खरीदारी करने के लिए, गेम खेलने के लिए आदि नाजाने कितने काम मोबाइल के जरिए हो जाते हैं। वहीं, इन सब कामों को करने के लिए स्मार्टफोन में एप की जरूरत पड़ती है, जिन्हें आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ एप ऐसे हैं जो आपके मोबाइल के लिए खतरनाक हो सकते हैं? शायद नहीं, लेकिन जालसाजों ने कुछ ऐसे एप तैयार किए हैं जिनके जरिए वो आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन से एप हैं, जिन्हें आपको अपने मोबाइल से तुरंत हटा देना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...