फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF Vs FD: पीपीएफ या एफडी कहां निवेश करने पर मिलता है आपको ज्यादा फायदा? जानिए यहां

Thu, 01 Aug 2024 12:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ 5000 से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद - फोटो : Istock
PPF Vs FD: देश में पीपीएफ और फिक्स्ड डिपॉजिट काफी लोकप्रिय निवेश योजनाएं हैं। बड़े पैमाने पर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी और पीपीएफ स्कीम में निवेश करते हैं। दोनों ही स्कीमों में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। ये स्कीमें निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित हैं। एफडी में निवेश करने पर आपको रेगुलर सेविंग अकाउंट की तुलना में ज्यादा ब्याज दर मिलती है। एफडी में आप कुछ महीनों से लेकर कुछ सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। वहीं पीपीएफ एक लॉन्ग टर्म निवेश योजना है। अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि पीपीएफ या एफडी किसमें निवेश करने पर ज्यादा फायदा मिलता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
पीपीएफ स्कीम में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की लॉक-इन अवधि 15 सालों के लिए होती है। हालांकि, 15 सालों के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, तो सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक का लोन
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
पीपीएफ स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर आपको आंशिक निकासी की सुविधा सात सालों के बाद मिलती है। वहीं बात अगर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की करें तो इसमें आप 7 दिनों से लेकर दस वर्षों तक निवेश कर सकते हैं। 

Indian Railways: 59 स्टेशनों पर स्टॉपेज लेकर करती है 9 राज्यों का सफर, ये है देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश योजना उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जो गारंटीड रिटर्न के साथ स्थिर, शॉर्ट और मिड अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। 

PPF: 416 रुपये की बचत करके सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : Istock
वहीं अगर आप लंबी समय अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो पीपीएफ स्कीम निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पीपीएफ और एफडी दोनों ही निवेश के विकल्प में आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है। 

Investment: 12 12 12 के इस फॉर्मूले को अपनाकर इकट्ठा कर सकते हैं लाखों का फंड, जानिए कैसे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें