फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: बड़े काम की है विश्वकर्मा योजना, मिलते हैं ये कई लाभ, जानें आप भी कैसे जुड़ सकते हैं स्कीम से

Mon, 26 Feb 2024 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: देश में केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, तो लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना आदि। ठीक ऐसे ही कई अन्य तरह की योजनाएं भी केंद्र सरकार जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए चला रही है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों को जोड़ा गया है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी इस योजना का लाभ मिल पाए, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : pixabay
पात्रता जानिए

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो पात्रता सूची है, वो आप यहां देख सकते हैं। बस यहां जान लें कि आवेनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, इस योजना के लिए जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock
  • जो लोग नाई हैं
  • जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • मालाकार और धोबी हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग आदि।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
ये लाभ मिलते हैं:-
  • कौशल ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बदलै 500 रुपये रोजाना दिए जाते हैं
  • 15 हजार रुपये टूलिकट खरीदने के लिए 
  • इसेंटिव देने का प्रावधान है
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
  • योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं, उन्हें अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • यहां पर अधिकारी से मिलें और दस्तावेज दिखाएं जिनको चेक किया जाता है
  • साथ ही पात्रता भी देखी जाती है और जब जांच सही पाई जाती है, तो उसका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें