फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: खूबसूरत केरल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है टूर पैकेज, इतने रुपये है किराया

Mon, 26 Feb 2024 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : Pixabay
IRCTC Kerala Tour Package: अगर आप मार्च महीने में कहीं पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत केरल में घूमने का मौका मिल रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता की चर्चा दुनियाभर में है। केरल में आपको कई खूबसूरत झीलें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा केरल अपने सांस्कृतिक इतिहास से भी काफी समृद्ध है। यहां आपको कई प्राचीन मंदिर भी देखने को मिलेंगे। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
जब अचानक जहाज में हो गया विस्फोट - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम CELESTIAL KERALA EX MUMBAI है। इसका पैकेज कोड WMA41 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : Pixabay
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 मार्च, 2023 को हो रही है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको केरल में Cochin / Kumarakom / Mumbai / Munnar / Thekkady घुमाया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : Pixabay
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 56,000 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 41,800 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 39,600 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Car Care Tips: गर्मी शुरू होने से पहले अपनी कार में जरूर कर लें ये चीजें, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें