फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojna: जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेंगे 15वीं किस्त के दो हजार रुपये

Tue, 19 Sep 2023 07:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan 15th Installment Date 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जुलाई में जारी हो चुकी है। अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इससे पहले किसानों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इसके बारे में उनको जरूर जा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार किसानों को खाते में सालाना 2000-2000 रुपये की तीन किस्त डालती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 15वीं किस्त के दो हजार रुपये डाले जा सकते हैं। हालांकि अभी सरकार की तरफ से  इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इस काम को आप जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए। अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आप 15वीं किस्त के फायदा से वंचित रह सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
ई-केवाईसी क्यों जरूरी? 

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना बहुत जरूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं की है, तो जल्द से जल्द करा लीजिए। केवाईसी कराने के लिए आप अपने नजीदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर ई-केवाईसी करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान मोबाइल ऐप (PM Kisan Mobile App) लॉन्च किया है। इसमें  'फेस ऑथेंटिकेशन फीचर' दिया गया है। इसके माध्यम से दूरदराज इलाकों के किसान अब घर बैठे ही बिना ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं। 
 

4 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ऐसे करें ई-केवाईसी

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप पीएम किसान पोर्टल, ई-मित्र या सीएससी पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं। इसके साथ ही आप पीएम किसान जीओआई मोबाईल एप से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। 30 सितम्बर, 2023 तक ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वाला कोई भी 30 सितंबर 2023 तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं करता है, तो आगामी किस्त से वंचित रह सकता है।

PM Kisan Yojana: इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार, जानिए क्या है वजह
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आप अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर से अपना आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से यह जल्द ही हो जाती है। 

Business Idea: इस बिजनेस से हर महीने होगी बंपर कमाई, मदद देती है सरकार, जानिए कैसे करें शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment - फोटो : Istock
अधिक जानकारी के लिए आप अपने संबंधित कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार, जिला कृषि कार्यालय और सीएससी सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्याओं के लिए पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या फिर 011-23381092 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें