फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Plan: एलआईसी की इस स्कीम में सिर्फ एक बार जमा करना होगा पैसा, एक लाख रुपये मिलेगी पेंशन

Tue, 19 Sep 2023 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
LIC New Jeevan Shanti Policy - फोटो : istock
LIC New Jeevan Shanti Plan: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी है। वह समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई तरह योजनाएं लाती रहती है। लोगों का एलआईसी पर अटूट भरोसा है। एलआईसी के पास कई शानदार प्लान हैं, लेकिन रिटायरमेंट प्लान खाफी मशहूर हैं। इन प्लान को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लाया गया है। इन्हीं में एक हैं एलआईसी न्यू जीवन शांति प्लान (LIC New Jeevan Shanti Plan)। यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसमें एक बार निवेश करके आप हर साल 50,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। 

हर किसी की चाहत होती है कि वह अपनी कमाई में से कुछ पैसा बचाकर ऐसी जगह निवेश करे, जिससे रिटायरमेंट के बाद उसे कसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर आप ऐसा सोचकर किसी प्लान की तलाश में हैं, तो एलआईसी का न्यू जीवन शांति प्लान आपके काम का है। इस पॉलिसी में एक बार निवेश कर आपको नियमित पेंशन की गारंटी मिल जाती है। इसमें एक बार निवेश करने पर आपको  रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
lic new - फोटो : istock
क्या होनी चाहिए आयु सीमा? 

एलआईसी की इस पॉलिसी के लिए 30 से 79 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन इस प्लान में कोई रिस्क कवर नहीं मिलता है। हालांकि इस प्लान में मिलने वाले फायदे इसको लोगों के लोकप्रिय बना दिए हैं। कंपनी ने इसे खरीदने के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। इनमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ है। आप इसमें चाहें, तो सिंगल प्लान में निवेश कर सकते हैं, या चाहें तो कंबाइंड ऑप्शन को चुन सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
LIC New Jeevan Shanti Policy - फोटो : अमर उजाला
एलआईसी की न्यू जीवन शांति एक एन्युटी स्कीम है और इसे खरीदने के साथ ही इसमें आप अपनी पेंशन लिमिट को फिक्स्ड करा सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद आपको जीवनभर तय की गई पेंशन मिलती रहेगी। 


IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए खूबसूरत भूटान की सैर, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

4 of 5
LIC New Jeevan Shanti Policy - फोटो : अमर उजाला
इस प्लान में कंपनी शानदार ब्याज देती है और स्कीम के हिसाब से 55 साल का कोई व्यक्ति इस प्लान को लेते समय 11 लाख रुपये जमा करता है और इसे पांच साल के लिए होल्ड कर देता है तो फिर इस एकमुश्त निवेश पर आपको सालाना 1,01,880 रुपये से ज्यादा पेंशन मिल सकती है। हर महीने के हिसाब से  8,149 रुपये मिलेगी, जबकि छह महीने के आधार 49,911 रुपये मिलेगी। 


खबर काम की: अगर गुम हो गया है एटीएम कार्ड तो फ्रॉड से बचने के लिए तुरंत करें ये काम, वरना लग सकती है चपत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC New Jeevan Shanti Policy - फोटो : istock
बता दें कि एलआईसी ने न्यू जीवन शांति योजना के लिए 5 जनवरी 2023 से एन्युटी रेट्स को बढ़ा दिया है। इस स्कीम में कोई भी निवेश कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लान को कभी भी सरेंडर किया जा सकता है। इसमें आप 1.5 लाख रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं और इसके लिए किसी तरह की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। अगर इस अवधि के दौरान ग्राहक की मौत हो जाती है, तो उसके खाते में पूरी जमा राशि को नॉमिनी को दे दिया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें