PM Kisan 15th Installment Date 2023: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जुलाई में जारी हो चुकी है। अब किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इससे पहले किसानों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। इसके बारे में उनको जरूर जा लेना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत सरकार किसानों को खाते में सालाना 2000-2000 रुपये की तीन किस्त डालती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 15वीं किस्त के दो हजार रुपये डाले जा सकते हैं। हालांकि अभी सरकार की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इस काम को आप जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए। अगर आप ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो आप 15वीं किस्त के फायदा से वंचित रह सकते हैं।