फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार, जानिए क्या है वजह

Mon, 18 Sep 2023 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन किसानों से पैसे वापस ले रही है सरकार - फोटो : iStock
PM Kisan 15th Installment Date 2023: देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। इसके तहत सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर भूमि धारक किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये देती है। किसानों को खाते में सरकार सालाना 2000-2000 रुपये की तीन किस्त डालती है। जुलाई के महीने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त दी गई थी। 

देश के किसानों को अब 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि सरकार नंवबर के महीने में किसानों के खाते में 15वीं किस्त भेज देगी। अब तक जिन किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, उन लोगों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
क्यों पीएम किसान सम्मान निधि की राशि वापस ले रही सरकार?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गलत तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने वाले किसानों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है। ऐसे किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि वापस ली जा रही है, जो भूलेखों के सत्यापन के दौरान अपात्र पाए गए हैं। सरकार ने पैसे वापस नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
ई-केवाईसी कराना जरूरी

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्तों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी की प्रकिया को पूरी करना जरूरी है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने अभी केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरी कर लीजिए। 

PM Kisan Yojana: इन 81 हजार से ज्यादा किसानों की बढ़ी मुसीबत, कहीं आप तो नहीं सूची में, यहां करें चेक

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
केवाईसी कराने के लिए आप अपने नजीदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर ई-केवाईसी करा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि अगली किस्तें आपके खाते में नहीं आएं। 

PM Vishwakarma Yojana: पीएम मोदी ने लॉन्च की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
किसी भी समस्या के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क 

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए आप pmkisan-ict@gov.in ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या फिर 011-23381092 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें