PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर वर्ग के लिए देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का सारा खर्च सरकार उठाती है। स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन, रोजगार समेत कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। ठीक ऐसे ही एक योजना किसानों के लिए केंद्र सरकार भी चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि 81 हजार से ज्यादा किसान ऐसे हैं जो अयोग्य माने गए हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ है और इसके पीछे क्या कारण हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...