PM Kisan Yojana Mobile Number Update: किसान जब कोई फसल उगाता है तो उसे उसके होने तक काफी मेहनत करनी पड़ती है। फसल को कीड़े न खा जाए, पानी की कमी न हो, सूखा न पड़े जिसके कारण फसल खराब हो जाए आदि। ऐसी ही नाजाने कितनी चीजों का ध्यान रखने के बाद ही किसान अपनी फसल उगा पाता है। वहीं, कई बार आर्थिक कारणों से भी किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इसलिए भारत सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से नए जुड़े हैं या पहले से लाभ ले रहे हैं और अगर आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना है, तो आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। इसका तरीका आप आगे स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसान अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करवा सकते हैं...