फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: जो 2024 में होने वाले लोकसभा में नहीं डालेगा वोट उसके बैंक खाते से कटेंगे 350 रुपये? जानें सच

Sat, 23 Sep 2023 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? - फोटो : Amar Ujala
PIB Fact Check: ये दौर सोशल मीडिया का है, जिसमें कई तरह की खबरें दिन-भर, महीनों या कई तो कई सालों तक गोते लगाती रहती है। कई बार कई खबरों को, किसी वीडियो को, किसी फोटो आदि को इस तरह से पेश किया जाता है कि इसके फेक होने के बाद भी देखने वाला यकीन करने पर मजबूर हो जाता है। कई बार ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, जिससे भ्रामक जानकारी फैलती है और फिर ये लोगों के लिए दिक्कत पैदा करती है। दरअसल, हाल ही में एक ऐसी ही जानकारी वायरल हो रही है जिस पर लोग यकीन करने को मजबूर हो रहे हैं। इसमें साल 2024 में मतदान न करने पर बैंक खाते से पैसे कटने जैसी बाते कही गई है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये वायरल पोस्ट क्या है और इसकी सच्चाई क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? - फोटो : istock
क्या है वायरल मैसेज में?
  • दरअसल, बात अगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की करें, तो  फेसबुक और व्हाट्सएप समेत अन्य जगह पर एक न्यूज पेपर की कटिंग काफी वायरल हो रही है और लोग भी इसे एक-दूसरे को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? - फोटो : istock
  • वायरल हो रही इस कटिंग में कहा गया है कि, 'इस बार लोकसभा चुनाव में जो लोग वोट नहीं डालेंगे, उनके बैंक खाते से 350 रूपये का जुर्माना कट सकता है। यही नहीं, जिसके बैंक खाते में पैसे नहीं होंगे उसके मोबाइल रिचार्ज से पैसे कटेंगे। वोट न डालने वालों की पहचान आधार कार्ड से होगी।' वायरल पोस्ट में ये भी बताया गया है कि चुनाव आयोग ने इसको लेकर कोर्ट से पहले ही मंजूरी ले ली है।

4 of 5
क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? - फोटो : social media
सच क्या है?
  • इस वायरल मैसेज से लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है, लेकिन इस दावे की सच्चाई को सामने लेकर आई है भारत सरकार की एजेंसी प्रेस ब्यूरो ऑफ इंफॉर्मेशन यानी पीआईबी। पीआईबी की तरफ से इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या 2024 में लोकसभा चुनाव में वोट न डालने पर बैंक खाते से पैसे कटेंगे? - फोटो : Amar Ujala
  • पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया है कि ये खबर फर्जी है, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है और आप जिम्मेदार नागिरक बनें और मतदान अवश्य करें। ऐसे में ऐसी किसी पोस्ट पर विश्वास न करें और मतदान जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें