15th Installment Release Date: राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। साथ ही केंद्र सरकार भी कई ऐसी योजनाओं का संचालन करती है, जिसका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को पहुंच रहा है। इनमें राशन, रोजगार, पेंशन, बीमा समेत कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। ऐसा करके किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 15वीं किस्त का इंतजार किसानों को है, जिसकी तारीख वो जानना चाहते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में कब तक पहुंच सकती है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...