Passport Documents: अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाना चाहता है, तो उसके लिए पासपोर्ट सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। भारत में पासपोर्ट बनवाना पहले से अब आसान हो चुका है, लेकिन अभी भी लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। भारत में पासपोर्ट बनवाने की क्या प्रक्रिया है और किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है? आज हम आपको इन सवालों से जुड़ी जानकारी देते हैं।
ऐसे करें आवेदन
भारत में पासपोर्ट बनवाने के लिए आप दो तरह यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप घर बैठे पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो आपको इसे बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना होता है। इसमें आपको अपनी सभी जनाकारी देनी होती है। पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट पर दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होता है।