फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए गणित

Wed, 10 Jul 2024 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : Istock
अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा करने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं। आज के समय लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आपके सामने कई विकल्प हैं। अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो सरकारी छोटी बचत योजनाएं एक अच्छा विकल्प हैं। हालांकि, निवेश के इन क्षेत्रों से उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज के समय जब महंगाई की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है तो आपके लिए म्यूचुअल फंड निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भले ही निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, निवेश के इस क्षेत्र से बीते कुछ सालों में शानदार रिटर्न मिला है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप यहां दो हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में करोड़ों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। अगर आप पहली बार इस क्षेत्र में निवेश करने जा रहे हैं, तो आप विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। 

Sawan 2024: सावन माह में महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाने के बाद आपको उसमें हर महीने दो हजार रुपये का निवेश करना है। दो हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 40 सालों तक करना होगा। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के मुताबिक मिलता है। इस स्थिति में आप 40 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 1.7 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपने भविष्य की जिंदगी की आर्थिक रूप से आजाद होकर जी सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें