Summer Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग एसी का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। कई बार आपने देखा होगा कि लोग एसी के साथ सीलिंग फैन का उपयोग भी करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना ठीक है या नहीं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
ऐसी चलाने पर आने वाला बिजली का बिल अक्सर लोगों के जेब पर भारी पड़ता है। इससे बचने के लिए कई उपाय भी हैं जैसे- 5 स्टार की रेटिंग वाले एसी को खरीदना चाहिए, एसी को एक खास तापमान पर चलाना चाहिए, एसी का समय-समय पर सर्विसिंग करना चाहिए आदि। इसी कड़ी आज हम आपको एक और उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप एसी चलाने के बाद अपने बिजली का बिल कुछ कम कर सकते हैं।
जी हां, अगर आप एसी को कम तापमान पर चलाने की बजाय थोड़े ऊंचे तापमान पर सेट करें और साथ में सीलिंग फैन चला रहे हैं, तो यह आपका बिजली बिल कम कर सकता है। आइए समझते हैं।