Free Services Available With Train Tickets: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को बनाया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है। ट्रेन यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की बजाए ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था के विकास में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आज के समय हमारा देश तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है और भारतीय रेलवे भी देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन, बुलेट ट्रेन आदि कई प्रयोजनाओं पर काम कर रहा है ताकि देश की रेल व्यवस्था को और भी ज्यादा सुविधाजनक और आधुनिक बनाया जा सके। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। बिना टिकट ट्रेन में सफर करते समय पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।