Gas Cylinder Leak Safety Tips: भले ही कुछ साल पहले तक लोग खासतौर पर गांवों में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है क्योंकि लगभग सभी जगहों पर एलजीपी गैस सिलेंडर जो पहुंच चुका है। इस गैस चूल्हे को जलाने पर न तो धुंआ होता है और न ही किसी प्रकार की कोई अन्य दिक्कत होती है। बस बटन घुमाया और जला लिया। वहीं, सिलेंडर खत्म होने पर भरे हुए गैस सिलेंडर की डिलीवरी भी घर पर ही हो जाती है। पर इसमें एक दिक्कत कई बार सामने आती है, जब गैस सिलेंडर लीक होने लगता है। इस दौरान अगर ध्यान न दिया जाए या कुछ जरूरी कदम न उठाए जाएं, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। तो बिना देर किए जानते हैं कि जब भी गैस सिलेंडर लीक हो, तो क्या करना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...