फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaadhar Card: आधार कार्ड में मोबाइल करना है अपडेट, तो अपनाएं ये सरल तरीका, जल्द हो जाएगा काम

Sun, 09 Jan 2022 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें - फोटो : iStock
आज के दौर में अगर कोई सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है, तो वो आधार कार्ड ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, कहीं आईडी प्रूफ के तौर पर सिम कार्ड खरीदना हो, लोन लेना हो, सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं का लाभ लेना हो आदि। मतलब हर एक चीज के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। इसलिए लगभग हर कोई अपना आधार कार्ड बनवा चुका है, और इसका लाभ भी ले रहा है। लेकिन क्या आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट है? ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल पीएफ के पैसे निकालने से लेकर कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, ताकि हमारे कोई काम रूके नहीं। ऐसे में अगर आप भी अपने आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते है, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें - फोटो : pixabay
ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या फिर आप इसमें कोई नया नंबर अपडेट कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेंटर या पोस्ट ऑफिस पर जाना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • पोस्ट ऑफिस या आधार सेंटर पर जाकर आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको भरना है। इसमें आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी, जैसे- आपका पूरा नाम, आपका आधार नंबर, आपका मोबाइल नंबर (जो आपको अपडेट कराना है) आदि।

4 of 5
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब जब आप इस फॉर्म को पूरी तरह भर चुके हैं, तो इसे सेंटर पर जमा करवाएं। यहां आपकी फोटो क्लिक होगी, बायोमैट्रिक लिए जाएंगे आदि। यहां आप काउंटर पर बैठे व्यक्ति को मोबाइल नंबर अपडेट के बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • सारी चीजें करने के बाद आपका मोबाइल नंबर आपके आधार पर अपडेट हो जाएगा, जिसकी जानकारी आपको एक दिन के अंदर मैसेज के जरिए मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें