फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: पीएफ खाते में करना है बैंक खाता अपडेट, तो ये रहा ऑनलाइन प्रोसेस

Sun, 09 Jan 2022 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
आज के दौर में लगभग सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। सब्जियां खरीदना, घर के लिए सामान खरीदना, घर पर खाना मंगवाना, ऑनलाइन शॉपिंग करना, किसी को पैसे भेजना या प्राप्त करना आदि। मतलब मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक पर चीजें सामने मौजूद हैं। ऐसे में लोग बिना कोई भागदौड़ किए सबकुछ आसानी से कर पाते हैं। इससे सुविधाएं तो बड़ी ही हैं, साथ ही समय की भी बचत हुई है। ऐसे में लोग एक जगह से सभी काम कर पाते हैं। जैसे आप ईपीएफओ को ही ले लीजिए। इसमें भी अब पहले की तरह हर काम के लिए पीएफ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप इंटरनेट की मदद से घर बैठे ही अपनी चीजों को कर सकते हैं। अगर आप अपने पीएफ खाते में बैंक खाते को अपडेट करना चाहते हैं, तो इसका एक सरल तरीका है जो आप घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
फॉलो करें ये प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • पीएफ खाते में अपना बैंक खाता अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है। यहां आपको अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड से लॉगिन कर लेना है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां ऊपर वाले सेक्शन में जाकर नीचे वाले विकल्प केवाईसी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको बैंक वाला विकल्प चुनना है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब अपने बैंक की जानकारी, जैसे- बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएससी कोड भरें और फिर आईएफएससी कोड से अपना बैंक देख लें कि आपने जो बैंक जानकारी भरी है वो सही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 4
  • अब इसे सब्मिट कर दें, इसके बाद आपके कंपनी एचआर इसे डिजिटली रूप में स्वीकृति देंगे। इसके बाद आपको मैसेज से ये जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें