आज के समय में लोग अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से चीजें खरीदते हैं। कोई अपने लिए नए कपड़े खरीदता है, तो कोई नया मोबाइल या लैपटॉप। लेकिन महिलाएं जो सबसे ज्यादा चीजें खरीदती हैं वो है उनकी ज्वेलरी। महिलाओं को जितना शौक नए-नए कपड़े पहनने का हौता है, उससे कहीं ज्यादा शौक उन्हें ज्वेलरी का होता है। वैसे तो बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है, जो देखने में काफी अच्छी लगती है। लेकिन महिलाओं को असली सोना पहनना ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने बाजार जा रहे हैं या आपके पास पहले से सोना या उससे बनी चीजें हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप उसकी जांच करें कि वो असली है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में जालसाज लोग असली सोना बताकर लोगों को नकली सोना भी बेक देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही असली और नकली सोने में फर्क कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...