अगर आपको सड़क पर वाहन चलाना है, तो इसके लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके बिना गाड़ी चलाने पर आपका चालान कट सकता है। यही नहीं, गाड़ी भी जब्त की जा सकती है। इसलिए डीएल की जरूरत ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं, आपके आईडी प्रूफ के तौर पर भी ड्राइविंग लाइसेंस काम करता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि जब किसी का ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, नियमों के मुताबिक, आपके पास ये न होने के कारण आप गाड़ी नहीं चला सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है, बल्कि आपको अपना डुप्लीकेट डीएल बनवाना है जिसका तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...