फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Voter ID: घर बैठे चुटकियों में डाउनलोड करना चाहते हैं डिजिटल वोटर आईडी कार्ड? तो इन पांच स्टेप्स को करें फॉलो

Sun, 09 Jan 2022 12:32 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ते दौर में सभी चीजें आसान हो गई हैं। अब आपके कई काम घर बैठे ही बड़ी आसानी से हो जाते हैं। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने 25 जनवरी, 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी e-EPIC की सुविधा की शुरूआत की थी। दरअसल, वोटर आईडी केवल वोट डालने के काम ही नहीं आती है, बल्कि ये एक एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आपका वोटर आईडी कहीं गुम गया है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप e-EPIC की मदद से इसे आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होगी। e-EPIC को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। इससे पहले कि हम इसे डाउनलोड करने के बारे में जाने पहले जान लेते हैं कि आखिर e-EPIC क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

e-EPIC क्या है?

e-EPIC (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र) वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल और सुरक्षित पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट (PDF)  वर्जन है, जो समान रूप से मान्य है। इसे मोबाइल पर या कंप्यूटर पर सेल्फ-प्रिंटेबल फॉर्म में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन

3 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
e-EPIC डाउनलोड करने का आसान तरीका

स्टेप 1:
इसके लिए सबसे पहले आपको https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा। यहां यहां पर आप नए यूजर के रूप में लॉगिन करें।
स्टेप 2: अब 'e-EPIC डाउनलोड' पर क्लिक करें। इसके बाद EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डाल कर वेरीफाई करें।
स्टेप 3: अब आपको डाउनलोड e-EPIC पर क्लिक करना है। 

4 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इसके साथ ही अगर मोबाइल नंबर Eroll में रजिस्टर्ड नहीं है, तो आगे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

स्टेप 4: केवाईसी पूरा करने के लिए आपको e-KYC पर क्लिक करना होगा और फेस लाइवनेस वेरिफिकेशन को पास करना है। 
स्टेप 5: इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें। इसके बाद अपना e-EPIC डाउनलोड कर लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड कैसे करें डाउनलोड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ध्यान में रखने वाली बात ये है कि e-EPIC डाउनलोड की सुविधा वर्तमान में केवल नवंबर 2020 के बाद पंजीकृत मतदाताओं के लिए ही उपलब्ध है। यानी जिनके पास एनएसवीपी रिकॉर्ड में एक यूनिक मोबाइल नंबर है। अन्य लोगों के लिए इसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें