फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery: गंदी और पुरानी हो चुकी है आपकी ज्वैलरी, तो फेस्टिव सीजन में इन तरीकों से करें उसको साफ

Tue, 17 Oct 2023 12:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to clean jewellery at home - फोटो : Social Media
How to clean jewellery at home: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई महिलाएं तैयार होने के लिए आभूषणों को पहनती हैं। गौर करने वाली बात है कि एक बार खरीदने के बाद सोने के आभूषण लंबे समय तक चलते हैं। हालांकि, लंबे समय तक रखे-रखे उनकी चमक चली जाती है। ऐसे में आपको अपने आभूषणों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए ताकि उनकी चमक बरकरार रहे। अक्सर ज्वैलरी शॉप पर जाकर लोग अपने पुराने आभूषणों की साफ-सफाई कराते हैं। इसमें काफी ज्यादा खर्च आता है। वहीं अगर हम आपसे कहें कि यह काम आप घर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने पुराने आभूषणों को चमका सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to clean jewellery at home - फोटो : Social Media
अपने पुराने आभूषणों को साफ करने के लिए आपको एक कटोरे में साफ पानी लेना है। इसके बाद उसमें थोड़े से लिक्विड साबुन को मिलाना है। इसके बाद आपको इसको थोड़ा सा मिलाकर इसमें सोने के आभूषणों को भिगोना होगा। 

 

Business Ideas: शुरू करें यह बिजनेस, कर सकते हैं लागत से पांच गुना ज्यादा की कमाई

विज्ञापन

3 of 5
How to clean jewellery at home - फोटो : Social Media
ऐसा करने के 15 मिनट बाद आपको मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश से उसको साफ करना है। इसके बाद आभूषण को सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ज्वैलरी की चमक दोबारा लौट आएगी। 

4 of 5
How to clean jewellery at home - फोटो : Social Media
आप उबले पानी से भी सोने के आभूषणों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरे में अपने सोने के आभूषणों को रखना है। इसके बाद आपको उस पर धीरे से उबलता हुआ पानी डालना है। इस बात का ध्यान रखें कि ज्वैलरी पूरी तरह पानी में डूबी होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to clean jewellery at home - फोटो : Social Media
इससे ज्वैलरी में लगी गंदगी को हटाने में मदद मिलेगी। अपने आभूषण को गर्म पानी में तब तक छोड़ना है जब तक वह कमरे के तापमान तक ठंडा नहीं हो जाता है। इसके बाद आपको उसको मुलायम ब्रश या सूती के कपड़े से साफ करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें