फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन है उम्मीदवार? ऐसे करें पता

Fri, 19 Apr 2024 01:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mobile - फोटो : Istock
Lok Sabha Election 2024: चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद के पीछे चुनावों का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज से देशभर में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। पहले चरण के अंतर्गत 21 राज्यों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको अपने मत का सही उपयोग करके एक सही उम्मीदवार को वोट देना चाहिए। अक्सर कई बार लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं? चुनाव में मतदान करने से पहले आपको इस बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Mobile - फोटो : Istock
आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार खड़े हैं? इस बारे में पता करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Mobile - फोटो : Istock
इसके लिए आपको मतदाता कैंडिडेट एफिडेविट पोर्टल https://affidavit.eci.gov.in/ पर विजिट करना है। यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

4 of 5
Mobile - फोटो : Istock
यहां आपको अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव करना होगा। यह करते ही आपके निर्वाचन क्षेत्र से कौन-कौन से उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में करें निवेश, सालाना मिलेगी 1 लाख रुपये से भी ज्यादा की ब्याज दर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mobile - फोटो : Istock
इसके अलावा आप वोटर हेलप्लाइन एप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके भी उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते हैं। इन दोनों तरह से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कौन कौन से उम्मीदवार आपके निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

Property Rights: पत्नी की प्रॉपर्टी पर पति के अधिकार क्या हैं? क्या पत्नी की संपत्ति को बेच सकता है पति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें