फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें तरीका

Fri, 19 Apr 2024 01:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
How to Apply For Ayushman Card: जब आप किसी योजना के लिए आवेदन करते हैं, तो सबसे पहले ये देखना होता है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। दरअसल, सरकार कई तरह की योजनाओं का संचलान करती है, जिसमें एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे मे अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आसानी से आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
क्या लाभ मिलता है?
  • इस आयुष्मान भारत योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। जब आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है, तो आप इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, तभी आप योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आयुष्मान कार्ड बनाता हो
  • फिर आपसे संबंधित दस्तावेज, जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड निवास प्रमाण पत्र आदि मांगे जाते हैं
  • इसके बाद आपको फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • आपने जो दस्तावेज दिए हैं, उन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक होती है
  • फिर जब सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें