देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन कल्याणकारी और लाभकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। वहीं, कोरोना काल में तो लोगों की बुरी हालत हो गई, और लोगों के रोजगार तक उनसे छिन गए। ऐसे में सरकार की तरफ से ई-श्रम कार्ड योजना को चलाया गया, जिसमें हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद के साथ कई अन्य तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ लोगों के बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आ रहे हैं। अगर आपने भी ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण किया था, और आपको भी किस्त नहीं मिल रही है तो फिर आपको एक गलती को जल्द ठीक कर लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस गलती के बारे में और इसे ठीक करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...